सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 कुन्तल 22 किग्रा. डोडा पोस्त जिसकी बाजारू कीमत लगभग एक करोड 50 लाख रूपये बतायी गयी है, बरामद किया है।
एसपी ग्रामीण ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शान्ता राम निवासी गाँव मवीकलां थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात अभियुक्तो द्वारा वादी व वादी के भाईयो की जमीन जो ग्राम शेखपुरा थाना सरसावा में है, में बने एक कमरे मे संदिग्ध सामान रख देना पुलिस के मौके पर पहुँचकर जाँच करने पर कुल 30 प्लास्टिक के कट्टो मे डोडा पोस्ट कुल वजन करीब 04 कुन्तल 20 किलोग्राम बरामद होने के सम्बन्ध में थाना सरसावा पर मु0अ0सं0 126/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
एसएसपी के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व इस कारोबार में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा-2.0” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर एंव क्षेत्राधिकारी नकुड़ जनपद सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सरसावा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर गश्त, चैकिंग के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त हरवीर पुत्र धीरज सिंह निवासी ग्राम शेखपुरा थाना सरसावा जिला सहारनपुर को नकुड़ रोड से हाईवे पुल के पास बन्द पड़े भट्टे से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से कुल 06 कुन्तल 02 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद हुआ।
डेढ़ करोड़ का डोडा पोस्त बरामद, शातिर तस्कर गिरफ्तार