चरणप्रीत सिंह को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Charanpreet Singh got the responsibility of State Vice President

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों के तहत राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ मीनाक्षी श्रीवास्तव द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई टीम का विस्तार किया गया।
नई कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारियों को शामिल करते हुए उनसे अपेक्षा जताई गई कि उनका कार्यकाल सेवा, समर्पण और अभूतपूर्व विकास का पर्याय बनेगा। साथ ही जनहित में निर्णय लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में चरणप्रीत सिंह को उनकी पूर्व सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ब्रज प्रांत (उत्तर प्रदेश) में संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है। ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख जिलोंकृमथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मैनपुरीकृमें संगठन विस्तार और मजबूती के लिए वे कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। चरणप्रीत सिंह ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे संगठन को मजबूत करने और जनहित में कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं प्रदेश महासचिव रितेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *