सेंट जोसेफ स्कूल में पौधारोपण और पोस्टर प्रतियोगिता से मनाया गया अर्थ डे

St Joseph's School celebrated Earth Day with tree plantation and poster competition

सहारनपुर। सेंट जोसेस स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मार्क हाउस के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें पृथ्वी संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया गया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने हेड गियर मेकिंग और सीड प्लांटिंग गतिविधियों में भाग लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी समझ दिखाई, जबकि कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 3 से 8 के बालक वर्ग के लिए हाउस-वाइज पोस्टर व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कराई गई, वहीं बालिका वर्ग के लिए हैंड टैटू मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 8 के विद्यार्थियों द्वारा चलाया गया वृक्षारोपण अभियान रहा, जिसके माध्यम से प्र.ति संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के गणमान्य सदस्य संस्थापक अध्यक्ष एस.पी.एस. राणे, अध्यक्ष शिशिर सिंह राणा, प्रबंध निदेशक पूजा राणा, निदेशक मोहन लाल, उप-प्रधानाचार्य राजेश कुमार नागपाल तथा प्रधानाध्यापिका दीपाली उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने, प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ, जिससे विद्यार्थियों में प्र.ति के प्रति जिम्मेदारी की भावना और अधिक सु.ढ़ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *