सहारनपुर। जनपद में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए .षि विभाग के टेक्नीशियन अरुण कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। नकुड़ थाना क्षेत्र के दीदपुरा, अंबेहटा पीर निवासी अमरनाथ ने शिकायत की थी कि उसके कार्य के बदले आरोपी लगातार रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली, उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से किसानों और दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना जनकपुरी लाया गया, जहां उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई साफ संदेश है अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय है।
कृषि विभाग का टेक्नीशियन 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार