सहारनपुर। जेवी जैन महाविद्यालय सहारनपुर में स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत दो कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। प्रथम कार्यशाला सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हुआ । महाविद्यालय में 15 जुलाई 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक चली कार्यशाला के अंतर्गत कक्षा बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्रों की संख्या 930 रही ।
महाविद्यालय में चल रही सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटर की इस कार्यशाला में विजय वशिष्ठ ने छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के बारे में विस्तार से बताया ,विजय वशिष्ठ ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि आज के समय में एमएस वर्ड , एम एस एक्सेल, एमएस पावरप्वाइंट, नेटवर्क आदि की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। प्रोफेसर ममता सिंघल ने बताया कि छात्रों को कंप्यूटर किस प्रकार से काम आता है, इस कार्यशाला में मिस नेहा कपिल, मिस मेघा अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे। द्वितीय कार्यशाला 2 दिन की कार्यशाला योगा एवं करेक्टिव संपन्न हुई। योगाचार्य शोभा शर्मा एवं सुनील कुमार ने बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की कार्यशाला में मौखिक एवं प्रयोगात्मक रूप से योग की विभिन्न क्रियाओ और उपयोग का महत्व बताया, एवं छात्र-छात्राओं से विभिन्न योगासन भी कराई ।
इस कार्यशाला में प्रोफेसर ममता सिंघल, मिस प्राची जैन , ब्रज पाल, नारायण शर्मा की भी उपस्थित रही। इस कार्यशाला में लगभग 250 छात्राओं में प्रतिभा किया।
जेवी जैन कॉलेज में कौशल विकास कार्यशाला संपन्न, 930 छात्र-छात्राओं ने सीखे कंप्यूटर के गुर