एसआर पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Awareness program on Mission Shakti and Beti Bachao-Beti Padhao organized in SR Public School

सहारनपुर। एसआर पब्लिक स्कूल, दिनारपुर, गागलहेड़ी के प्रांगण में जिला प्रोबेशन अधिकारीअभिषेक पांडे एवं उनकी टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं को मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ तथा वुमन एंपावरमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना था। अभिषेक पांडे ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा के महत्व और समाज में उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी कला.तियों एवं नारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्.ष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अभिषेक पांडे द्वारा पुरस्.त किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक चेतना जगाने का कार्य करते हैं। बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम डीपीओ महोदय एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारे विद्यालय को इस पुनीत कार्य के लिए चुना।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अभिषेक पांडे, नेहा शर्मा, रूपा हरित और रोबिन सैनी का आभार व्यक्त किया। सभी बच्चों एवं अध्यापकों ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *