सहारनपुर। रेलवे रोड स्थित सभागार में वैश्य अग्र महिला समिति की अप्रैल माह की मासिक बैठक हर्षाेल्लास के साथ आयोजित की गई। इस बार कार्यक्रम की थीम बढ़ती गर्मी और सामाजिक सरोकार पर आधारित रही, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ ज्वलंत मुद्दों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संरक्षिका आरुषी और मार्गदर्शिका विदुषी द्वारा प्रस्तुत की गई सुंदर नाटिका रही। वहीं, रमता और उमा ने अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन से समां बांध दिया, जिसे देख सभी सदस्य तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वर्तमान समय की समस्याओं को दर्शाते हुए शिवानी और रेखा ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर एक मार्मिक नाटिका पेश की, जिसे खूब सराहा गया। वैश्य अग्र महिला समिति की सचिव मधु अग्रवाल ने बढ़ती हुई गैस सिलेण्डर की समस्या पर विचार प्रस्तुत किए गया।
समिति ने इस बार एक नई पहल करते हुए उन सदस्यों को सम्मानित किया, जिनके बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह पल सभी माताओं के लिए गौरवपूर्ण रहा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए पूरे कार्यक्रम का परिवेश और उपहार इसी विषय पर आधारित थे। कार्यक्रम में उपहार स्वरूप मौसमी फल वितरित किए गए, जिससे प्रकृति और स्वास्थ्य से जुड़ाव का संदेश दिया गया। समारोह में अभु, रेखा, उर्मिला, सरिता, सपना, सुनीता, संगीता, रीतु, रीमा, अंजू, आंचल, पूजा, अनु, गार्गी, ज्योति, श्रुति और सीमा सहित भारी संख्या में समिति की सदस्य उपस्थित रहीं।
वैश्य अग्र महिला समिति की बैठक में मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकारों की धूम