बिहारीगढ़ जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा रालोद

RLD is busy in making Biharigarh public meeting historic

सहारनपुर। आगामी 14 अप्रैल को सहारनपुर के बिहारीगढ़ में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम और जनसभा की तैयारियों को लेकर आज राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस प्रस्तावित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, जिलाध्यक्ष शाहजमां खान और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाएं ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाहजमां खान और संचालन प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, पूर्व विधायक राव वारिस और प्रदेश सचिव अय्यूब हसन सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। आयोजन को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। बैठक में क्षेत्रीय महासचिव रमेश चौहान, महावीर सैनी, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, मनोज वर्मा, महिला अध्यक्ष अंजूम त्यागी, रेखा शर्मा, रेखा धनगर और अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने भी कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रमोद प्रधान, जसमेर प्रधान, चौधरी इमरान, दिनेश शर्मा, भूरा मलिक, शहजाद मलिक, पंकज मलिक, बृजवीर सिंह, अरविंद प्रधान, चौधरी नियाज हसन, डॉ. अनिल सैनी, सरदार दरबारा सिंह, विशाल कांबोज और प्रवेश कश्यप सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *