सहारनपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में पंत विहार आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री अम्बालिका भारती जी ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया।
अपने सत्संग प्रवचन में उन्होंने बताया कि यदि शिष्य का अपने गुरु के प्रति पूर्ण विश्वास होता है, तो गुरु हर कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने शिष्य का साथ कभी नहीं छोड़ता। उन्होंने कहा कि जब शिष्य निरंतर ध्यान साधना और सुमिरन से जुड़ा रहता है, तब वह जीवन के प्रत्येक मार्ग पर गुरु की कृपा का अनुभव करता है।
उन्होंने आगे बताया कि आज के समय में बहुत से लोग अज्ञानवश तांत्रिकों और बाहरी उपायों के चक्कर में पड़ जाते हैं और गुरु की वास्तविक शक्ति को नहीं समझ पाते। परंतु जब उन्हें वहाँ से कोई स्थायी समाधान प्राप्त नहीं होता, तब वे पुनः अपने गुरु के दरबार में लौट आते हैं। गुरु अत्यंत दयालु होते हैं, वे अपने शिष्यों को कभी ठुकराते नहीं, बल्कि उन्हें प्रेमपूर्वक पुनः स्वीकार कर सही मार्ग पर अग्रसर करते हैं।
सत्संग के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव से कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।
गुरु की कृपा और विश्वास से ही संभव है जीवन का कल्याणः साध्वी अंबालिका भारती