मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित

Mukund Lal Public School declared exam results

सहारनपुर। पठेड़ के मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल दौलतपुर में मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। और धूमधाम के साथ बच्चों का रिजल्ट घोषित किया गया।
ग्राम दौलतपुर में मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे टोडरपुर चौकी प्रभारी सुखवीर सिंह, राजेश सैनी , प्रधान विनोद कुमार , प्रधानाचार्य सेठपाल सैनी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचे मास्टर राजेश सैनी ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संजय सैनी ने कहा कि आज का बच्चा कल का भविष्य बनकर निकलेगा और इस विद्यालय का व क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। इस दौरान विनोद प्रधान, संजय सैनी, दिलशाद चौधरी, आदि ने भी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी कुमार व अध्यक्षता मास्टर सेठपाल सैनी ने की। इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विमल शर्मा, मुबारिक चौधरी, जियाउल्हक राव, बिजेंद्र कुमार,सागर, आशीष, उपेक्षा,काजल, नेहा , खुशी, आशु, रिमझिम, ललित आदि विद्यालय का समस्त स्टाफ व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *