गड्ढों वाली सड़कों से मिली मुक्ति, अब एक्सप्रेस-वे से विकास को मिलेगी नई रफ्तारः विधायक राजीव गुंबर

Freedom from potholed roads, now the expressway will give a new impetus to development: MLA Rajiv Gumbar

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में आज नगर विधायक राजीव गुंबर ने जनक मंडल के अंतर्गत बाल्मीकि बस्ती और जाटव बस्ती में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की जानकारी साझा की।
जनसंपर्क के दौरान नगर विधायक ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित करने गणेशपुर (सहारनपुर) आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड को जोड़ने वाली एक लाइफलाइन साबित होगा।
विधायक राजीव गुंबर ने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले सहारनपुर से दिल्ली जाने में 6 से 8 घंटे लगते थे और सड़कों में गड्ढे होने के कारण सफर बहुत कष्टदायक था। लेकिन भाजपा सरकार के प्रयासों से अब यह दूरी महज दो से ढाई घंटे की रह गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं को ऐतिहासिक बताया।
जनसंपर्क के दौरान विधायक के साथ महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, तुषार मारवाह, पार्षद जसवीर मोगा, अजय खटाना, मनोज कपूर, राजीव शर्मा, गौरव रस्तोगी, विवेक राजपूत, करण सभरवाल, पुनीत सिंह धीर, सनी दीक्षित, सुधीर सैनी, गगन सैनी, मनमोहन सूद, संदीप सिंघल, दीपक मलिक और प्रतीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *