सहारनरपुर। जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वधान में आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला जलने की घोषणा के बाद पुलिस ने कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को उनके घरों में किया हाउस अरेस्ट।
आज सुबह से ही पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, एक दुर्घटना में घायल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा को भी पुलिस ने उनके घर में हाउस अरेस्ट किया हुआ है। उधर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व पूर्व सभासद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, पीसीसी सदस्य अक्षय कुमार, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष नीरज कपिल, प्रभजीत सिंह, नसीब खान आदि को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है।
पुतला दहन के ऐलान के बाद कांग्रेसियों की घेरेबंदी, दिग्गज नेता घरों में हाउस अरेस्ट