श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

A wave of devotion surged on the third day of the Srimad Bhagwat Katha.

सहारनपुर। गोविंद नगर स्थित गढ़वाल सभा के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 6 अप्रैल से जारी इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में कथा व्यास पंडित दाताराम खंडूरी ने अपनी अमृतमयी वाणी से सृष्टि की उत्पत्ति का मार्मिक वर्णन किया।
कथा व्यास पंडित दाताराम खंडूरी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण समस्त मानव जाति की मंगल कामना और आत्मिक कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा के साथ इस कथा का श्रवण करते हैं, उन पर भगवान की असीम कृपा सदैव बनी रहती है। कथा के दौरान पंडित दाताराम खंडूड़ी ने मनु महाराज एवं माता शतरूपा की पांच संतानों के वर्णन के साथ-साथ भक्त ध्रुव के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। यज्ञ आचार्य आयुष बैलवाल के निर्देशन में विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से सुधीर सैनी, विशाल गर्ग, विष्णु शर्मा, सौरभ शर्मा, शुभम सैनी, शौर्य खंडूड़ी, नैतिक भट्ट , महिला मंडल से नीरू कंसल, सुचिता खंडूड़ी, सविता खंडूड़ी, सौम्या खंडूड़ी, कल्पना शर्मा, सवितागेरे, नीलम गुलाटी, आनु शर्मा, सरोज गुलाटी, सोनिया सैनी, गीता और ऊषा नेगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *