सहारनपुर। मिशन शक्ति/एन्टीरोमियो टीम द्वारा घर से लापता 6 व 4 वर्षीय दो बच्चों को मात्र 4 घंटे में तलास कर सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों को पाकर परिजन पुलिस को दुआयें देते नजर आयें।
पूरणमल डिग्री कालेज की छात्राओं ने मोबाईल द्वारा मिशन शक्ति प्रभारी को विधार्थी तिराहे पर अपने परिजनो से बिछड़े दो बच्चों के घूमने की सूचना मिलते ही मिशन शक्ति प्रभारी एसआई खुशबू, एचसी रविश राणा व कां.मनीषा ने मौके पर पहुंचकर बच्चों अपने संरक्षण में लेकर परिजनों की तलाश शुरु की। अथक प्रयासों के बाद परिजन अपने बच्चो को ढुंढते हुए थाने पहुंचे। बच्चों सोनाक्षी पुत्री आजाद 6 वर्ष और साहिल पुत्र धर्मा 4 वर्ष को आजाद और धर्मा निवासी पंचायती धर्मशाला की सुपुदर्गी में दे दिया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजन उनसे लिपट गये और पुलिस टीम का धन्यवाद करने लगे।
4 घंटे में तलाश किए लापता मासूम