सहारनपुर। गुर्जर संसद एवं चिंतन सम्मेलन के भव्य कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए सांसद इकरा हसन से कार्यक्रम आयोजकों का एक प्रतिनिधि मंडल मिला।
सहारनपुर प्रतिहार महासंघ रजिस्टर्ड द्वारा आने वाली 10 अप्रैल को जनमंच सभागार में एक विशाल गुर्जर सांसद एवं चिंतन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है आयोजन का आमंत्रण देने के लिए आज बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के जिम्मेदार और आयोजक सांसद चौधरी इकरा से मिले और कार्यक्रम का निमंत्रण दिया इकरा हसन ने आए सभी आयोजकों का दिल से आभार प्रकट किया और कहा समाज की बेटी होने के नाते समाज उत्थान में जो भी कार्य होंगे उनमें बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली जाएगी और सदन तक समाज की मांग को मजबूती से रखा जाएगा सुदेश प्रधान और प्रवेश गुर्जर ने कहा कि आप समाज की बेटी हो समाज को बहुत आपसे आशा है। समाज हित में सभी को साथ चलकर हर क्षेत्र में मजबूती देनी है। इस मौके पर नीरज सहजवा, बबलू मनानी, सलीम अख्तर, विकी पूजना, सचिन चौहान, नरेंद्र राठौर, वीरसेन चौधरी, रवि पंवार, मनोज पंवार, मोहित चौधरी, लक्ष्य चौधरी, जसवीर सढौली, दानिश पंवार, अभिषेक टिंकू अरोड़ा, संदीप सैनी, मुबारक गुजर आदि गुजर समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
10 अप्रैल को होने वाले गुर्जर संसद एवं चिंतन सम्मेलन के लिए सांसद इकरा हसन को दिया निमंत्रण