आसनवाली की महिलाओं का अल्टीमेटमः शराब ठेका हटाओ वरना होगा उग्र आंदोलन

Ultimatum from the women of Asanwali: Remove the liquor shop or there will be a violent protest.

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के आसनवाली गांव में मंदिर के पास संचालित शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर गांव की महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की। जिस पर नगर मजिस्टेªट ने तत्काल ही सम्बधित अधिकारियों को समस्या के निस्ताण करने के निर्देश दिये। आज गांव आसनवाली की महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंची और गांव में शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिलाओं का आरोप था कि गांव में पहले से एक शराब का ठेका संचालित था, जिसके बावजूद मंदिर के पास दूसरा ठेका खोल दिया गया, जिस कारण मंदिर आने-जाने वाली महिलाओं और स्कूली छात्राओं को असामाजिक तत्वों की अभद्र टिप्पणियों और छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि ठेके के आसपास शराब पीकर लोग आए दिन झगड़ा करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसका असर युवाओं और छात्रों पर भी पड़ रहा है, जो नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। साथ ही, शराब के सेवन के कारण घरों में भी विवाद बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन देकर ठेका हटाने या अन्य स्थान पर शिट करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव की एक महिला किरण ने बताया कि उसके देवर योगेश की 30 मार्च को ठेके के पास खेत से लौटते वक्त योगेश की मौत हो गई थी, जिस पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठेका नहीं हटाया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले में निर्णय लेकर गांव में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान किरण,कमला देवी, बेबी, संजीता पिंकी, ममता, प्रीति, बालेश, पुष्पा, लीला, सोनिया, नूरती, मिंदा, प्रियंका, कमलेश, विमला, रोशन, मूर्ति, बिंदिया, कलाशों समेत आदि महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *