शहीदी दिवस पर युवाओं ने किया 203 यूनिट रक्तदान

Youth donated 203 units of blood on Martyrs' Day

सहारनपुर। अमर शहीद सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु के शहीदी दिवस को समर्पित फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा जैन बाग, रामपुर मनिहारान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य देश के वीर शहीदों को रक्तदान के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा समाज में रक्तदान सेवा और जागरूकता का संदेश देना रहा।
शिविर का सफल संयोजन अभयराज चौधरी (महासचिव, संगठन विंग) एवं विकास पंवार (वरिष्ठ सलाहकार, मुख्य निकाय) द्वारा किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप 203 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही 30 से अधिक इच्छुक रक्तदाता स्वास्थ्य मानकों के कारण रक्तदान नहीं कर सके, जिन्हें भविष्य में रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *