विधायक राजीव गुंबर के आवास पर बरसी आध्यात्मिक कृपा, स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने दिया गीता का संदेश

MLA Rajiv Gumbar's residence was showered with spiritual blessings, Swami Gyananand Maharaj gave the message of the Gita.

सहारनपुर। धर्म और अध्यात्म के संगम के साथ आज सहारनपुर में दिव्य वातावरण देखने को मिला। सुप्रसिद्ध गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का नगर विधायक राजीव गुंबर के गोविंद नगर स्थित आवास पर आगमन हुआ, जहाँ उनका भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
आज गोविंद नगर स्थित विधायक आवास पर हर्षाेल्लास का माहौल रहा। नगर विधायक राजीव गुंबर ने अपने परिजनों के साथ महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की अगवानी की। विधायक और उनके परिवार ने विधि-विधान से स्वामी जी का पूजन व वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता की प्रासंगिकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश केवल किसी एक धर्म या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। गीता मनुष्य को जीवन जीने की वास्तविक कला सिखाती है। वर्तमान समय में जब मनुष्य तनाव और दुविधा में है, तब गीता का संदेश ही उसे नई दिशा और शांति प्रदान कर सकता है।
स्वामी ने आगे कहा कि हमें गीता के संदेशों को केवल पढ़ने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अंगीकार करना चाहिए। उनके अनुसार, गीता के सिद्धांतों को आचरण में उतारने से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव है। विधायक राजीव गुंबर ने स्वामी जी के आगमन को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि महाराज के चरणों की धूल से उनका आवास धन्य हो गया है। उन्होंने कहा कि महाराज द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम समाज सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ता से पूरा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *