चिलकाना पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Chilkana police uncovered a string of thefts, arrested a cunning thief.

सहारनपुर। थाना चिलकाना, सहारनपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरतार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व 1600 रूपये बरामद किये।
जानकारी के अनुसार गत 1 जनवरी 2026 सावेज पुत्र जल्फान नि0 मौ. हामिद हसन कस्बा व थाना चिलकाना द्वारा तहरीर बाबत वादी की दुकान के बाहर से कपडो का भरा बोरा अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने जाने के सम्बन्ध मे थाना चिलकाना पर मु0अ0सं0 15/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। तथा 28 मार्च 2026 को वादीमुस्लिम पुत्र अकबर निवासी सराय थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार द्वारा एक किता तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटर साइकिल को मौ0 कोठीवाला से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना चिलकाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
एसएसपी द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तो की शीघ्र गिरतारी हेतू आदेशित किया गया था आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी सिमंरन सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा 31 मार्च को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त सावेज पुत्र फुरकान निवासी ग्राम मरोडगढ थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को फिरोजाबाद रोड से गिरतार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस व नगदी भी बरामद की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *