सहारनपुर। व्यापारिक नववर्ष 2026-27 का शुभारम्भ सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल महानगर नगर इकाई द्वारा सामुहिक बहीखाता पूजन व हवन कर व्यापारिक नववर्ष की सभी व्यापारियों को शुभकामना दी गई। पं.गलशन पराशर व मोहित पराशर विद्वानों द्वारा सामूहिक बहीखाता पूजन व हवन आदि का कार्यक्रम व्यापार भवन व्यापार मण्डल कार्यालय रेलवे रोड में बड़ी श्रद्धा व हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ व गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। सभी व्यापारियेां के बहीखातों को तिलक लगाकर विधिवत रूप से प्रारम्भ किया गया। इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री स० सरेन्द्र मोहन सिंह चावला द्वारा नगर के सभी व्यापारियों को बधार्ड देते हुए उनके कारोबार व परिवार की सुख समद्धि की कामना की गयी व उन्होंने कहा कि व्यापारियेां व राष्ट्रीय हित के लिये जो सामहिक यज्ञ पूजन कराया गया है उससे निश्चित रूप से सबको लाम होगा। उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि आज से शुरू होने वाला व्यापारी वित्त वर्ष व्यापारियों के साथ-साथ हमारे देश के लिये भी लाभकारी व मंगलमय हो।
उन्होंने कहा कि मिलावट व टैक्स चोरी जैसी बुराईयों से अपने आपको दूर रखकर व आदर्श व्यापारी बनकर समाज की सेवा करेंगे। व्यापार मण्डल सदा व्यापारियों के हितों के लिये कार्य करता है और हमें व्यापारियों क हितों के लिये सदा संघर्ष करते रहना चाहिए। व्यापार मण्डल नगर क सभी व्यापारियों से अपील करता है कि व्यापारी वित्त वर्ष के प्रथम दिन सभी व्यापारी सामूहिक संकल्प लें कि सभी व्यापार मण्डल की आचार संहिता का पालन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, महानगर वरिष्ठ महामंत्री स सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष संजय भसीन, युवा व्यापार मंडल चेयरमैन दीपक खेड़ा, संयुक्त व्यापार संघ चेयरमैन मदन लाम्बा, संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री ऋषिराज ढींगरा, महानगर उपाध्यक्ष नीरज जैन, कार्यक्रम संयोजक अशोक नारंग, गोपाल सेठ, मनीष तनेजा, गुलशन अनेजा, संजय जुनेजा, सुभाषचंद्र ,राजकुमार नरुला, सरदार सुरजीत सिंह आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।
हवन-यज्ञ कर व्यापारियों ने किया सामूहिक बहीखाता पूजन