सहारनपुर। सिद्ध पीठ प्राचीन श्री बालाजी हनुमान मंदिर के 36वें वार्षिकोत्सव एंव श्री बालाजी जन्मोत्सवम महायज्ञ 2026 के उपलक्ष में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को आयोजित राष्ट्र कल्याण सुदर्शन महायज्ञ में आयोजित संास्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखला में एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन संघ्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजनोपदेषोें बाबा की महिमा का गुणागान कर सभी का भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
मोहल्ला चौन्ताला स्थित मन्दिर में श्री बालाजी आध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार द्वारा प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय पंडित वासुदेव शर्मा निर्माेही की प्रेरणा स्वरूप आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्री बालाजी जन्मोत्सव महायज्ञ 2026 का देव पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। प्रातः काल मंदिर अधिष्ठान सुरेंद्र मोहन संजू ने श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पण किया। पंडित अजय किरण भागवताचार्य के सानिध्य में देव पूजन का आयोजन किया गया। विगम रात्रि में मंदिर परिसर में आ योजित संास्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक षाम खाटू श्याम के नाम का आयोजन किया गया,संध्या का षुभांरभ राजा सेठ व समाजसेवी संजय कर्णवाल ने किया। इस दौरान भजन प्रवाहक सौरभ गर्ग व आशू गोयल ने बााबा के भजनों की माध्यम से महिमा गुणगान किया। एक से बढकर एक भजनों के माघ्यम से उन्होनंे श्रद्वालुओं को भक्तिरस सरोबार कर दिया, देर रात तक श्रद्वालु बाबा के भजनों में झूमते रहे। इस दौरान उन्होने बाबा की गाथा का भी विस्तार से वर्णन कर सभी को बाबा खाटू ष्याम की महिमा विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर उत्सव संचालक विनय जिंदल ने कहा कि श्री बाला जी महाराज की अनुकम्पा से प्रति वर्श यह आयोजन किया जाता है ताकि सभी श्रद्वालुओं ने श्री बाला जी महाराज की कृपा बनी रही। इस दौरान पूर्व पार्शद मानसिंह जैन, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौरसिया, सुरेंद्र मोहन संजू, सतीश सिंघल, नितिन कंसल, राजकुमार गोयल, मुकेश मित्तल, विजय गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, अजय शर्मा, विजय शर्मा, शिवाशु गोयल, मोहित शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर का 36वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया