महापौर व विधायक ने किया सड़को का शिलान्यास

The Mayor and the MLA laid the foundation stone for the roads.

सहारनपुर। विधायक निधि से बनने वाली सड़को का शिलान्यास व उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुम्बर व महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने किया। वार्ड नंबर 28 मोहल्ला जनक नगर में रामकृष्ण के मकान से जोसफ के मकान तक व महावीर के मकान से आन सिंह के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, जनक नगर में सोम टेलर से संतोष कुमार के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, डॉ नागपाल के बराबर वाली गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि आमजनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो यही उनका व प्रदेश सरकार का उद्देश्य है और इसी की पूर्ति के लिए विधायक निधि के साथ साथ अन्य माध्यमो से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चहुँमुखी विकास हो रहा है जबकि पूर्व की सरकारों में प्रदेश की सड़कें चलने लायक नही थी।
महापौर डॉ अजय कुमार सिंह व महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास और कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है और आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से बाहर निकल कर विकास की नई गाथा लिख रहा है।
इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा, जितेंद्र नगर, पार्षद प्रवीण रोहिल्ला, पूर्व पार्षद रेखा रोहिल्ला, संतोष, करणवीर, शिवकुमार, सुरेंद्र धवन, राजकुमार कालड़ा, राजेंद्र धीमान, बीनू पाल, नंद किशोर रोहिल्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *