पुलिस की वर्दी पहन रौब झाड़ रहा फर्जी दरोगा गिरफ्तार, आईडी कार्ड भी बरामद

Fake police officer arrested for allegedly posing as a police officer, ID card recovered

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक ऐसे शातिर युवक को धर दबोचा है जो पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा बना घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यूपी पुलिस की वर्दी और एक फर्जी पहचान पत्र बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खलासी लाइन क्षेत्र स्थित लकड़ी के पुल के पास एक युवक पुलिस की वर्दी में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मौहम्मद कासिम पुत्र पुत्तन, निवासी जशनपुर, थाना शेरगढ़, जिला बरेली के रूप में हुई है। जामा तलाशी और पूछताछ के दौरान उसके पास से एक जोड़ी पुलिस वर्दी और फर्जी तरीके से तैयार किया गया पुलिस विभाग का पहचान पत्र बरामद हुआ।
इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 159/26 के तहत बीएनएस की धारा 204, 205, 338 और 336(3) में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *