सलोनी, शिखा और वैष्णवी सहित दर्जनों बच्चों ने कक्षाओं में किया टॉप

Dozens of children, including Saloni, Shikha and Vaishnavi, topped their classes.

सहारनपुर। गागलहेड़ी स्थित भगवानपुर रोड स्थित सत्य श्री कृष्ण इण्टर कालेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। प्रधानाचार्या सत्यवती यादव ने अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भगवानपुर रोड स्थित कालेज परिसर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए प्रधानाचार्या सत्यवती यादव ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, भविष्य में भी छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में अभिभावकों की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताया। वार्षिक परीक्षा परिणाम में सलोनी शर्मा, शिखा कश्यप, वैष्णवी सैनी, अक्षमा, जन्नत, इलजा,यश सैनी, हिमांशु, सावन, सबा राव, शिफा, राधिका सैनी, दिव्या, साद, अवि,अली, भूमि, जिया, उमर, फलक, फातिमा, इनाया, पीहू, आयुष  ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उप प्रधानाचार्या शताक्षी यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व विद्यार्थियों को ओर अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। योगेश धीमान, सोनिया, हुमा, वैशाली, रुबि, सूरजपाल, राकेश, विकास यादव, रवीश कुमार, नितिन गोयल व स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *