जास्टल मिनी स्टेडियम में पीएम श्री विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता का आगाज, बच्चों ने दिखाया दमखम

PM Shri Vidyalaya Sports Competition begins at Jastal Mini Stadium, children showcase their strength

सहारनपुर। जोगियान पुल स्थित जास्टल मिनी स्टेडियम में आज एक दिवसीय जनपद स्तरीय पी.एम विद्यालयों की खेलकूद एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी एवं नगर विधायक राजीव गुंबर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया गया। खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली गई। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि वर्तमान दौर में खेल न केवल सेहत के लिए जरूरी हैं, बल्कि इसमें उज्ज्वल भविष्य भी छिपा है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि सहारनपुर की सीमाएं हरियाणा और पंजाब से लगी होने के कारण यहाँ के बच्चों में खेल प्रतिभा की अपार संभावनाएं हैं, बस उन्हें कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
प्रतियोगिता के परिणाम (विजेता) में दिन भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा से सभी को दंग कर दिया। मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे। बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में निशांत प्रथम, 100 मीटर दौड में लवीश प्रथम, 200 मीटर दौड़ में हुजैफा प्रथम, लंबी कूद में हिमांशु प्रथम। कबड्डी मंे पीएस तल्हेड़ी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्गः दौड़ प्रतियोगिता में भोजपुर (ननौता) की मानवी ने अपना जलवा बिखेरते हुए 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर, तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी (प्राथमिक) में पीएस तल्हेड़ी बुजुर्ग प्रथम रही। कबड्डी (जूनियर) में यूपीएस नूनाबड़ी (देवबंद) ने खिताबी जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल, खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) योगेश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी (बलियाखेड़ी) सुरेश त्यागी और जिला व्यायाम शिक्षक रवींद्र पंवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री वैभव चौहान, जिला मंत्री रजनीश सहगल, गौरव सिंघल, विनय, शिवकुमार चौधरी, अमित, अरुण, जगवीर, मोहित राणा, प्रमोद वशिष्ठ, अशोक राणा, विनोद, कविंद्रपाल, श्रद्धा वर्मा, पूजा सैनी, प्रीति शर्मा सहित समस्त व्यायाम शिक्षक और भारी संख्या में शिक्षक व मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *