पाइन हिल्स एकेडमी के होनहारों ने परीक्षा में लहराया परचम

Pine Hills Academy's bright students excel in exams
  • गुरुजनों के मार्गदर्शन से मिली बच्चों को सफलताः डॉ. खालिद अंसारी
    सहारनपुर। मण्डी समिति रोड स्थित पाइन हिल्स एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    परीक्षा परिणाम की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. खालिद अंसारी ने इसका श्रेय स्कूल के समर्पित शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के कारण ही बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय निरंतर शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए संकल्पित है। वही, विद्यालय अध्यक्ष साउद खान ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और नैतिक शिक्षा देना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
    प्रधानाचार्य सैयद मोहम्मद समीर ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मुख्य विद्यार्थियों में नर्सरी ए व बी में अफान, हबीबा, आफिया, साद अंसारी, मोहम्मद फैज और अज्का। के.जी. प्रथम के ए व बी में आफिया, उमम, मोहम्मद हसन, अफीफा अंसारी, आयरा, अमीन और सय्यदा नदा फारिस। के.जी. द्वितीय में मोहम्मद ईजान, सोबिया और मरियम। कक्षा 1 व 2 में हिदाया नूर, मोहम्मद माज, अलीज्मा, अम्मार अशरफ, साद और अरिशे आफताब। कक्षा 3 व 4 में अलीजा नाज, रुहीना खान, अली, सिदरा, मरियम और अफीफा। कक्षा 5 व 6 आफिया नाज, जिक्रा, नमिरा, अयमान, आलिया यहया और आलीमा। कक्षा 7 व 8 में मोहम्मद फरहान, जोया, मोहम्मद अतहर और समरा को पृरूस्कार व सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
    शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ पूरे वर्ष की अन्य गतिविधियों के आधार पर बच्चों को कॉन्सोलेशन प्राइज और मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उरूज व रयान खुर्शीद ने किया। इस दौरान तैयब खान, साद खान सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *