वंदे मातरम् चौक नामकरण की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

A memorandum was sent to the Chief Minister demanding the naming of Vande Mataram Chowk.

सहारनपुर। विश्व हिंदू महासंघ (उत्तर प्रदेश) के मंडल प्रभारी डॉ. सतीश कुमार गौतम के नेतृत्व में एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को भेजा गया, जिसमें जनपद सहारनपुर के एक प्रमुख चौक का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि “वंदे मातरम्” केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यह गीत आज भी युवाओं में देशभक्ति, समर्पण और ऊर्जा का संचार करता है। संगठन ने यह मांग वंदे मातरम् गीत की 151वीं वर्षगांठ तथा शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर उठाई है।
विश्व हिंदू महासंघ ने प्रदेश के सभी जनपदों में एक-एक प्रमुख चौक का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने की अपील की है। सहारनपुर में इसके लिए दर्पण टॉकीज चौक, हरेटी माहीपुरा चौक, गोल कोठी मिलखाना रोड, कोर्ट रोड इस्लामनगर चौक, लेबर कॉलोनी चौकी चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों का प्रस्ताव रखा गया है। संगठन ने यह भी कहा कि नाम घोषित होने के बाद संबंधित चौक को शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, भारत माता की प्रतिमा तथा “वंदे मातरम्” गीत की पट्टिका से सजाया जाएगा, जिससे वह स्थान श्रद्धांजलि स्थल के रूप में विकसित हो सके। इस दौरान दयाराम गुप्ता, अभिषेक राणा, आशीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *