सहारनपुर। नशे के काले कारोबार पर नकुड़ पुलिस ने एक बार फिर ऐसा वार किया है, जिसने तस्करों की जड़ों तक हिला कर रख दिया है। डीआईजी अभिषेक सिंह और पुलिस कप्तान अभिनन्दन सिंह के सख्त निर्देशों के बीच चल रहे अभियान में थाना नकुड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को दबोचने की खबर आ रही है। उसके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद हुई है। इस कार्रवाई की कमान संभाल रहे प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो अपराधियों के लिए कोई कोना सुरक्षित नहीं बचता। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर घेराबंदी कर तस्कर को धर दबोचा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना आ रही है कि यह वही तस्कर है जो पहले पकड़े गये तस्कर के साथ मिलकर जिले में नशे के कारोबार को अंजाम दे रहा था। गौरतलब है कि नकुड़ पुलिस पिछले 120 दिनों में करीब 12 करोड़ रुपये की स्मैक पकड़कर पहले ही नशा माफिया की कमर तोड़ चुकी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि अब नकुड़ क्षेत्र में नशे का धंधा करना आसान नहीं रहा। पुलिस का यह अभियान सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त करने की एक मजबूत पहल बन चुका है।
More Related Articles
महापौर डॉ. अजय कुमार ने किया नाला निर्माण का शुभारंभ
सहारनपुर। नवादा रोड वार्ड 10 में आज महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई…
5 साल में शिखर पर पहुँचा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक, चेयरमैन ने गिनाईं उपलब्धियां
सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि बैंक पिछले पांच…
कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा
सहारनपुर। जनपद में शनिवार सुबह 10 बजे से पुलिस उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा…