सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने अम्बाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, यातायात को सुचारू बनाए रखने एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें और शांति एवं सौहार्द के साथ त्यौहार मानाए।
ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा घेरा तैयार, डीआईजी और एसएसपी ने परखा ग्राउंड जीरो का हाल