रमजान के पांचवें अलविदा जुमे पर बरसती बूंदों के बीच मांगी गई अमन-चैन की दुआ

Prayers for peace were offered amidst the pouring rain on the fifth Friday of Ramadan.

सहारनपुर। मुकद्दस रमजान माह के पांचवें अलविदा जुमे की नमाज आज पूरी शिद्दत के साथ बरसात के बीच अदा कर देश में आमनो चौन और खुशहाली की दवाई मांगी गई। यह एक दुर्लभ संयोग है कि 26 वर्ष बाद रमजान में पांच जुमे की नमाज अदा की गई है जो रमजान के रुखसत होने का भी पैगाम देता है। और नमाज के लोगों ने जमकर ईद की खरीदारी भी की।
आज रमजान माह के पांचवें अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। गुरुवार से रुक रुक कर हो रही बरसात के चलते आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पांचवें रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई और देश दुनिया में शांति अमन चौन खुशहाली की दुआएं मांगी गई। नगर की प्रमुख जमा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई जाने के लिए बरसात के बावजूद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुई थी और बरसात को देखते हुए नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि नमाजी को किसी भी प्रकार की है दिक्कत ना हो । दोपहर ठीक 1ः00 मस्जिद के इमाम कारी अरशद गोरा ने जुम्मे की नमाज अदा कराई इस दौरान उन्होंने खुतबा फरमाते हुए कहा कि रमजान माह अलविदा होने को है और आज अलविदा जुमे की नमाज अदा भी की गई है उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना होता है इस दौरान जो खुदा की इबादत करते हैं उनकी सभी दिक्कतें दूर हो जाती है उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में गुनाह माफ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग जकात फितरा सदका अवश्य निकले जो मुसलमान पर वाजिब है। उन्होंने अलविदा पांचवें जुम्मे की नमाज पर देश और दुनिया मैं अमन शांति और खुशहाली की दुआ कराई नमाज के बाद उन्होंने नमाजियों से मुसफा भी किया और ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। इसके अलावा समस्त मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा कर सभी ने अमन शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी। यह 26 वर्ष बाद सहयोग देखने को मिला है कि रमजान माह में पांच जुमे आए हैं। मुस्लिम धार्मिक विद्वानों का मानना है कि यह एक दुर्लभ संयोग है जो रमजान माह में 5 जुमेमें आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *