सहारनपुर। शिविल शिमलाना ने आज बसपा छोड आसपा की सदस्य्ता ग्रहण कर ली! वरिष्ठ समाज सेवी शिविल शिमलाना ने आज रामपुर स्थित आजाद समाज पार्टी के डॉ बृजपाल सिंह जगरौली जी आजाद समाज पार्टी (काशीराम) पद चेयरमैन राष्ट्रीय अनुशासन समिति राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एंवम प्रभारी उत्तराखंड के आवास पर अपने साथियों के साथ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान डॉ बृजपाल सिंह जगरौली ने उनको पार्टी का पटका पहनाया ओर उनको शुभकामनायें देते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया।
आपको बता दे की शिविल शिमलाना एक जुझारू युवा नेता के साथ-साथ वरिष्ठ समाज सेवी भी है उन्होंने आजाद समाज पार्टी मेँ जुड़ने को लेकर कहा की हम हमेशा से ही अपने समाज के साथ-साथ अन्य वर्गाे के गरीब मजलूमो की सेवा करना ओर उनको जागरूक व मद्त करना ही हमारा पहला लक्ष्य रहा है। आने वाले टाइम मेँ भी हम पार्टी को मजबूत एंवम इसके प्रचार प्रसार मेँ अपना पूरा योगदान देते रहेंगे। इस दौरान आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद, साहब काशी राम जी अमर रहे, बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी अमर रहे जैसे जोशीले नारे भी लगाए गए एंव सभी को लड्डू खिलाकर उनको मुँह मीठा कराया गया।
बसपा को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ समाजसेवी शिविल शिमलाना आसपा में शामिल