जीएसटी विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप, भाकियू (रक्षक) ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, 1.40 लाख की अवैध वसूली का दावा

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्येकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में एक ज्ञापन कमीशन को सोपा। ज्ञापन में उन्होंने जीएसटी विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलन ने बताया कि जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों ने एक ज्ञापन कमिश्नर को सौपकर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने हमारे एक कार्यकर्ता को जेल भेजने की धमकी देखकर उसे डरा धमकाकर एक लाख चालीस हजार रुपए जमा कर लिए। जबकि हमारे कार्यकर्ता ने जीएसटी विभाग से एक लाख पांच सो रुपए रसीद प्राप्त की। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलन के नेतृत्व में एक ज्ञापन कमिश्नर को सौपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान,प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रभारी सुनिल राणा, जिला अध्यक्ष रविंद्र सैनी, युवा जिला अध्यक्ष रूपक चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र नौसरान, बिल्लू त्यागी, सतपाल राणा, अमित ओहलान, अभिषेक राणा,वीरेंद्र सिंह (बिल्लू), अजीत गुज्जर, अमित, अनिकेत चौधरी, सचिन जाट, अनिरुद्ध त्यागी, प्रियांशु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *