सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान के अंतर्गत ग्राम इस्लामनगर निवासी पीड़िता मंजीता पुत्री धनीराम ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र मे पीड़िता मंजीता पुत्री धनीराम ने बताया कि प्रार्थीया के परिजनों ने ग्राम प्रधान के प्रतिद्वन्दी को वोट व सपोट की थी इसी वजह से विपक्षीगण हमसे सख्त रजिंश रखते है, विगत रात्री आरोपियों द्वारा घर के अन्दर घुस कर उसकी व माता सरेशो, भाभी नीता व संगीता को लात घुस्सों से बुरी तरह से मारपीट किया अश्लील हरकते की। ग्राम प्रधान ने वृद्ध मां से भी अभद्र व्यवहार किया। जब वो लोग अपनी रिपोर्ट लिखाने थाने गए तो उनकी वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर इस मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की।
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता