सहारनपुर। आवासीय क्रीडा छात्रावासों के लिए आयोजित होने वाले जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रवेश हेतु 12 वर्ष से कम आयु के बालकध्बालिकाओ की जिम्नास्टिक एवं तैराकी एवं शेष खेलों में 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिका भाग ले सकेंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु दिनांक 01 अप्रैल, 2026 को निर्धारित खेलों में 12 वर्ष व 15 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिये। आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी को खेल साथी पोर्टल पर लागिन कर आनलाइन आवेदन करना होगा। पूर्ण रूप से आवेदन पत्रों को भरकर डैशबोर्ड पर उपलब्ध माध्यम से निर्धारित शुल्क को ऑनलाईन खेल साथी पोर्टल के माध्यम से जमा किया जायेगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित होने वाले जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन प्रातः 09 बजे से किया जायेगा।
उन्होने बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी खेल में बालक वर्ग में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 23 मार्च 2026 को व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 27 मार्च 2026 को किया जायेगा जबकि बालिका वर्ग में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 24 मार्च को व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 28 मार्च 2026 को किया जायेगा। कुश्ती, हॉकी, वालीवाल, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस खेल में बालक वर्ग में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 23 मार्च 2026 को व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 27 मार्च 2026 को किया जायेगा। जबकि बालिका वर्ग में कुश्ती, हॉकी, वालीवाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस खेल में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 24 मार्च को व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 28 मार्च 2026 को किया जायेगा। क्रिकेटखेल मे बालक वर्ग में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 25 मार्च 2026 को व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 29 मार्च 2026 को किया जायेगा।
कबडडी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैण्डबाल खेल में बालक वर्ग में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 25 मार्च 2026 को व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 29 मार्च 2026 को किया जायेगा। जबकि बालिका वर्ग में कबडडी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैण्डबाल खेल में जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 26 मार्च को व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 30 मार्च 2026 को किया जायेगा। क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र एवं अभ्यर्थी के माताध्पिता द्वारा जन्मतिथि के सम्बन्ध में नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य हैं बिना आयु प्रमाण-पत्र के किसी भी बालकध्बालिकाओं को चयनध्ट्रायल्स में सम्मिलित नही किया जायेगा। उन्होने बताया कि वालीवाल एवं बास्केटबाल में बालक की लम्बाई-175 सेमी0 तथा बालिका की लम्बाई-160 सेमी0 होनी चाहिये।
आवासीय खेल छात्रावासों के लिए चयन ट्रायल 23 मार्च से