ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Demand for action against those who illegally occupy village community land

सहारनपुर । ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को पटना उर्फ नया बांस परगना सुल्तानपुर के लोगों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। जिस पर डीएम ने सरसावा के खण्ड विकास अधिकारी को इस मामले में जांच के निर्देश दिए।
पटना उर्फ नया बांस परगना के क्षेत्रवासी मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध करते हुए नारेबाजी की। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र मे कहा गया कि गांव में खसरा नं. -86 रकबा 0.0840 हे. पथवारे के लिए सुरक्षित भूमि है। जिस पर गांव के कुछ शरारती व्यक्तियो द्वारा अवैध रूप से उपरोक्त भूमि पर कब्जा करना चाहते है जबकि ये भूमि ग्राम समाज की भूमि है और पथवारे हेतु सुरक्षित है। शिकायती पत्र मे कहा गया कि इस भूमि के सम्बन्ध मे ग्रामवासियो के द्वारा उपजिलाधिकारी को तार-बाड हेतु प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर खण्ड विकास अधिकारी सरसावा को उपरोक्त लिखित खसरा नम्बर तार-बाड हेतु आदेशित किया गया था। खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा 7 मार्च को उपजिलाधिकारी सहारनपुर को पंत्राक संख्या 1931/2025-26 के अनुसार पुलिस बल की मांग करते हुए यह पत्र लिखा था। जिस पर उपजिलाधिकारी के द्वारा एसएचओ चिलकाना के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहने के लिए आदेशित किया गया था। परन्तु तहसील के कर्मचारी हल्का लेखपाल व कानूनगो मौके पर तार-बाड कराने हेतु उपस्थित नही होते है। जिलाधिकारी से मांग की कि खसरा नं. -86 रकबा 0.840 हे. जो कि अभिलेखो मे पथवारे के लिए सुरक्षित भूमि है पर तार-बाड कराने के लिए आदेश पारित करे। इस दोरान श्याम सिंह, विनोद, ज्ञानचंद, मेघराज आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *