दर्जनों महिलाओं के साथ रेखा गुप्ता ने थामा पार्टी का दामन

Rekha Gupta joined the party along with dozens of women.

सहारनपुर। बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। कोर्ट रोड स्थित रालोद महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुजन नायक कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में संगठन लगातार प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और अन्य वर्गों को मजबूत करने तथा उन्हें उनके अधिकार दिलाने की दिशा में पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बहुजन नायक कांशीराम के संघर्षों से प्रेरणा लेकर दलित, पिछड़े, शोषित और अल्पसंख्यक समाज को जागरूक करना आवश्यक है। समाज में एकता और संगठन के माध्यम से ही उनके अधिकारों की रक्षा संभव है। प्रदेश महासचिव ओडी त्यागी, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, जिलाध्यक्ष शाहजमा खान और बाबूराम प्रजापति ने भी अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोक दल समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को सम्मान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है, इसलिए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार उनका सम्मान बढ़ाया है, उसे वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान श्रीमती रेखा और रिबेका के नेतृत्व में महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अयूब हसन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, युवा जिलाध्यक्ष शिवकुमार, अर्जुन सिंह, जिला महासचिव दिनेश शर्मा, हरपाल सिंह वाल्मीकि, जैसलमेर प्रधान, रूपचंद बर्मन, सागर, फखरुल इस्लाम, मनोज कुमार, पदम सिंह, अंकुर, विक्की, कंवरपाल, सोनू, वीरेंद्र, ऋतिक राणा, कौशित, अमन कुमार, अजय राणा, चंद्र किरण, सूरज कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद मलिक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *