सहारनपुर। बहुजन नायक मान्यवर काशीराम की जयंती को सपा कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप मनाया और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बहुजन नायक मान्यवर काशीराम का जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासन कर्ता जमात बनाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने मंडल रिपोर्ट के समर्थन में राष्ट्र-व्यापी जन आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने दिसम्बर 1992 में समाजवादी नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता किया। 1993 में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का काम किया और उसे जन आंदोलन का रूप दिया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज बनाओ अभियान को तेज किया। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनवाई। उन्होंने अपना जन्मदिन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारा के लिए समर्पित किया था। पूर्व मंत्री विनोद तेजियां एवं प्रदेश सचिव मजाहीर राणा ने कहा कि बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप में मनाया गया। बहुत जननायक मान्यवर काशीराम में 6000 जातियों में तोडे हुए लोगों को जोड़कर भाईचारा बनाने का महान काम किया। उन्होंने कहां की मान्यवर काशीराम के आदर्श और सिद्धांतों चलते हुए बहुजन समाज को मजबूत करना हमारा मुख्य लक्ष्य है, इसके लिए कार्य की किया जा रहा है। प्रदेश सचिव रूही अंजुम एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने कहा कि आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव एवं काशीराम के व्यवस्था परिवर्तन मिशन को मजबूती से आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं और यह केवल पीडीए दिवस नहीं है, बल्कि स्वाभिमान दिवस है जिसे हमें मजबूती से कार्य कर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को सफल बनाना होगा। नियाज हसन, वरिष्ठ सपा नेता अबदुल गफूर, सुदेश गुर्जर, किरण पाल राणा कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, चौधरी नक्षत्र, कर्मवीर सिंह, मुस्तकीम राणा, काशिफ अल्वी अजय पंडित, अच्छन यादव, महेंद्र राकेश, विनोद कुमार, नवाब यादव, रवि दत्त, जमाल साबरी, बृजपाल सिंह नरेश कश्यप, रमेश पवार राजकुमार घटडा, राजकुमार बिरला, अमित कुमार, विनोद कुमार शर्मा, मांगेराम अमित जाटव, गौरव यादव, नरेंद्र खोटीयान, सतीश कुमार वीरेंद्र यादव एडवोकेट आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में नावेद, कंवरपाल, शाहिद मंसूरी, नितिन ठाकुर, विमल धनकर, मोहम्मद लुकमान बदर अमान , डॉ मोहम्मद उस्मान, संजय यादव, जुबेर अहमद, संजय यादव, अभिषेक, सतपाल सिंह, डॉक्टर धर्मवीर सिंह, सतपाल सिंह, कुलदीप हंस, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प