दहेज लोभियों की हैवानियत, गर्भवती विवाहिता को घर में घुसकर पीटा, हालत गंभीर

Dowry seekers brutalize a pregnant woman, beating her inside her home; her condition is critical.

सहारनपुर। सोफिया पत्नी अफजल, पुत्री नफीस निवासी माहीपुरा, थाना जनकपुरी में एक लिखित शिकायती पत्र देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। सोफिया ने बताया कि उसकी शादी दिनांक 29.11.23 को मुस्लिम रीति रिवाज से अफजल पुत्र अशरफ निवासी खाताखेडी, थाना मण्डी, जिला सहारनपुर के साथ सम्पन्न हुआ था। शादी के कुछ दिन तो उसके ससुराल वाले ठीक-ठाक रहे, परन्तु कुछ समय बाद से सोफिया को कम दहेज लाने के ताने देने लगे और सोफिया के साथ मारपीट करने लगे, जिससे तंग आकर सोफिया ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की।
दिनांक 26.02.2026 को सोफिया के पति अफजल, ससुर अशरफ व सास फरजाना ने सोफिया को कम दहेज लाने के ताने देकर बुरी तरह से मारपीट की और तीन कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया। जिस पर सोफिया ने अपने पिताजी को फोन करके सारा वाका बताया तो सोफिया का पिता सोफिया को अपने साथ अपने घर पर ले आया।
आज दोपहर दो बजे अशरफ, अकमल, अफजल तथा 20-25 अपने साथियों को लेकर सोफिया के मायके में आये और गाली गलौच करते हुए सोफिया के साथ मारपीट करने लगे, जिस पर सोफिया की माता व बहन व पिताजी सोफिया को बचाने आये तो उनको भी बुरी तरह से मारपीट करने लगे। सोफिया पांच माह से गर्भवती है और उसके पेट पर लात घुसों से मारपीट की जिससे सोफिया के पेट में काफी दर्द है तथा सोफिया की माता जी के सिर में भी काफी गुम चोटे है तथा सोफिया की माँ हृदय रोग से पीड़ित है। सोफिया व उसके परिवार के शोर पर शराफत पुत्र फाकत व शीबा पुत्री खुर्शीद व आस-पड़ौस के काफी लोग इकट्ठा हो गये, जिन्होंने बामुश्किल विपक्षीगणों से हमारी जान बचायी। विपक्षीगण जाते हुए धमकी देकर गये कि आज तो तुम बच्च गये आईन्दा मौका मिलने पर तुम्हे जिन्दा नहीं छोड़ेगें। जिससे सोफिया व उसके परिवार वाले काफी डरे हुए है। सोफिया व उसके परिवार के साथ यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना कारित होती है तो उसके जिम्मेदार विपक्षीगण होंगे। इस संबंध में पीड़ित परिवार के साथ शाहनवाज शाह वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन तोमर ने थाना अध्यक्ष से पीड़ित परिवार की मदद के लिए कहा और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि हम अपने संगठन के साथ आपके साथ खडे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *