कोतवाली देहात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो वांछित अपराधी घायल

Encounter between Kotwali Dehat police and criminals, two wanted criminals injured after being shot in the leg.

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमे में फरार चल रहे दो वांछित बदमाशों को घायलावस्था में गिरतार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, नगदी, अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली पुलिस रात्रि के समय प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर, उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद व उपनिरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिजोपुरा नहर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर रूकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पर फायरिंग करते हुए चिलकाना की तरफ जाने वाली रोड पर भागने लगे। इसी दौरान बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। पुलिस को आता देख बदमाश पुलिस पर पुनः फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली नगने से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने बल प्रयोग कर दबोच लिया। दबोचे गए घायल बदमाशों की पहचान अमजद पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला विश्वास नगर थाना मंडी व सादिक उर्फ सुक्खा पुत्र इकराम निवासी ताहिरा गार्ड विश्वास नगर थाना मंडी के रूप में की गई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, छीने गए कुंडल व टॉप्स पीली धातु, 1400 रूपए की नगदी व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *