देवबंद गन्ना सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप, भाकियू वर्मा ने बर्खास्तगी और जेल भेजने की मांग उठाई

Deoband sugarcane secretary accused of corruption, BKU Verma demands dismissal and imprisonment

सहारनपुर। रविदास मार्ग कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड देवबंद क्षेत्र के चीनी मिलों में चीनी मिल मालिक 3ः से 4ः घटतौली खुलेआम कर रहे हैं। चीनी मिलों में घटतौलि के लिए सहकारी गन्ना समिति देवबंद के सचिव इंद्रमणि पांडे सीधे-सीधे जिम्मेदार है। इंद्रमणि पांडे गन्ना सचिव देवबंद चीनी मिल के प्रत्येक गन्ना कांटे से 6000 प्रति माह अवैध रूप से वसूली करके घट तौलि करा रहे हैं। गन्ना समिति सचिव इंद्रमणि पांडे बताएं की 6000 वसूली में किन-किन लोगों का हिस्सा है। गन्ना समिति गन्ना किसानों के हित के लिए है। न की चीनी मिल के हित के लिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहकारी समिति लिमिटेड देवबंद के सचिव इंद्रमणि पांडे को गन्ना विभाग तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करके जेल भेजने का काम करें। और घटतौलि करने वाले चीनी मिल मालिकों के प्रबंध तंत्र और मिल मालिकों को भी जेल भेजा जाए। भगत सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री, गन्ना मंत्री प्रमुख सचिव गन्ना और गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर सहकारी करना समिति लिमिटेड देवबंद के प्रभारी सचिव इंद्रमणि पांडे को बर्खास्त करके जेल भेजने और मिल मालिकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। गन्ना समिति देवबंद के सचिव इंद्रमणि पांडे प्रतिमाह 6000 वसूली करने के चक्कर में प्रतिदिन देवबंद क्षेत्र के गन्ना किसानों को 12 लाख रुपए की घटतौलि कराकर नुकसान करा रहे हैं जिस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गन्ना किसानों की महानता है कि गन्ना किसान गन्ना कोल्हू में 470 कुंतल गन्ना न डालकर चीनी मिलों में मात्र 387 रुपए कुंतल में गन्ना डाल रहे हैं। फिर भी गन्ना किसानों से घटतोली करके उन्हें लूटा जा रहा है। गन्ना किसान 1 वर्ष तक मेहनत करके गन्ने का उत्पादन कर रहे हैं। उसके बाद चीनी मिलों में गन्ना डालने के बाद चीनी मिल मालिकों की मर्जी है कि गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान दे या 14 महीने के अंदर। मेहनतकश कर्ज बंद गन्ना किसानों को सरकार गन्ना विभाग प्रशासन मिली भगत करके चीनी मिल मालिकों से लुटवा रहे हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य घ्700 कुंतल तो दूर गन्ने का लागत मूल्य 550 रुपए कुंतल भी नहीं दिला पा रही है। जिसके कारण गन्ना किसानों का गन्ना उत्पादन से मोह भंग होता जा रहा है। गन्ना किसानों के उत्पीड़न के लिए सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड सीधे-सीधे जिम्मेदार है और उनके सचिव सीधे दोषी है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मुर्तजा सलमानी ने की और संचालन परदेश महामंत्री संदीप एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश सचिव रिशिपाल गुर्जर प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीरपुर जिला मंत्री महबूब हसन जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट मोहम्मद कामिल मोहम्मद सद्दाम हाजी सुलेमान मोहम्मद इरफान आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *