सहारनपुर। राज्य मुख्यालय एवं डा0 प्रवीण कुमार मुख्य विकित्सा अधिकारी सहारनपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वंडर हियरिंग डे 2026 विश्व श्रवण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर टी0बी0सेनटोरियम हॉल, सहारनपुर में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन डा0 रुपेन्द्र कुमार मण्डलायुक्त महादेय सहारनपुर के द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। टी0बी0 सेनेटोरियम हॉल में मण्डलायुक्त सहारनपुर के द्वारा दिव्यागंज सशक्तिकरण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त कराई गयी सूची के अनुसार 10 स्कूली बच्चे व 40 दिव्यागंज लाभार्थीयों को श्रवण हानि के रोगियों को कान की मशीनों का वितरण किया गया। शिविर में डा0 अमित गुप्ता ई0एन0टी0 सर्जन, आशीष भारद्वाज ऑडियोमट्रस्टि, विशाल कुमार ऑप्टोमट्रस्टि असिस्टेन्ट के द्वारा रोगियों के कान से सम्बन्धित रोगों की जाँच की गयी। डा0 रूपेश कुमार मण्डलायुक्त द्वारा उपस्थित सभी बच्चों को जानकारी दी गयी कि कान में पानी न जाने दे तथा अन्य कोई पदार्थ न डाले। गन्दे पानी में नहाने से बचे। सभी बच्चों को अब किसी से बात करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
डॉ प्रवीण कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर द्वारा सभी बहरेपन व श्रवण हानि रोगियों को जानकारी देते हुये सभी को बताया गया कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है, लाइफस्टाइल की समस्या और हमारी कुछ गडबड आदतों के कारण कानों की सेहत भी प्रभावित हो रही है। ध्वनि प्रदूषण और इयरफोन्स का लगातार उपयोग हमारी सुनने की क्षमती के लिये दो खतरे है, अगर किसी भी व्यक्ति या बच्चे का कान बहता है तो कान में पानी न जाने दें और किसी प्रकार का तरल पदार्थ न डालें। मवाद को साफ और नरम कपड़े से साफ करें। मवाद में बदबू होना या खून आना गंभीर रोग के लक्षण हो सकते है। कान से सम्बन्धी कोई भी परेशानी आने पर तत्काल जिला चिकित्सालय के कमरा नं-7 में अपनी जाँच कराये।
शिवांका गौड जिला नोडल अधिकारी एन0सी0डी0 सहारनपुर द्वारा जानकारी दी गयी कि सुनने की क्षमता में कमी को रोकने के लिए, कान की देखभाल करना जरूरी है, इसके लिये तेज आवाजों से बचे, कान की सुफाई नियमित करें, नियमित रूप से हियरिंग चेकअप कराये, संतुलित आहार ले, दवाओं के प्रति सचेत रहे एवं कान में दर्द या सुनने में कमी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से मिले। इस अवसर पर डा0 रवि प्रकाश प्रमुख अधीक्षक, एस0बी0डी0 सहारनपुर, डा0 इन्दा सिंह एस0आई0सी0 जिला महिला चिकित्सालय, डा0 टण्डन फिजिशियन टी0बी0 सेनेटोरियम, डा0 कुनाल जैन, डा0 सर्वेश जिला क्षय रोग अधिकारी, अजय कुमार, जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी सहारनपुर, लोहित भारती, मुद्दसीर, बुशरा अंसारी, कविता, अंशिका, सूर्य प्रताप, दिपांश एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विश्व श्रवण दिवस पर मण्डलायुक्त ने किया शिविर का उद्घाटन, 50 दिव्यांगों और बच्चों को बांटी कान की मशीनें