सहारनपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज जंधेडा समसपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का साप्ताहिक कैंप का दूसरे कार्य दिवस मंे, प्राथमिक विद्यालय ग्राम बुड्ढा खेड़ा संतलाल के प्रांगण में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सभी छात्र छात्राएं विद्यालय मे साफ सफाई का अभियान चलाकर सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा ग्रामवासियों में सफाई के लिए जन जागरण किया। कैम्प में प्रधानाध्यापिका कुसुम देवी, शिक्षक दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार रुचि देवी, मुकेश देवी व .ष्णपाल कैंप के प्रभारी मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के जरिए ग्रामीणों को किया जागरूक