जिलाधिकारी ने किसानों को बांटे मूंग-उड़द के बीज और आधुनिक कृषि उपकरण

The District Magistrate distributed mung-urad seeds and modern agricultural equipment to the farmers.

सहारनपुर। तहसील रामपुर मनिहारान सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत गन्ने के साथ अंतःफसली जायद बुवाई को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को मूंग और के बीज निःशुल्क वितरित किए गए। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार मावी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 20 किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सोलर ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप के साथ-साथ मूंग और उड़द के 20-20 किलोग्राम बीज प्रदान किए। उन्होंने किसानों से प्राप्त बीजों की समय पर बुवाई कर बेहतर उत्पादन लेने की अपील की। मावी ने कहा कि गन्ने के साथ दलहनी फसलों को अंतः फसल के रूप में उगाने से किसानों की आय में वृद्धि होती है। साथ ही दलहन फसलें मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे उर्वरकों विशेषकर यूरिया पर होने वाला खर्च भी कम हो जाता है और मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है। इस दौरान उप कृषि निदेशक संदीप पाल एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *