समर्पित भाव से करें कामः आप विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया ब्लॉक और ग्राम स्तर पर पार्टी मजबूत करने का मंत्र

Work with dedication: AAP MLA gives workers mantra to strengthen the party at block and village level

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के विधायक एवं त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला-प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से काम करें ताकि राष्ट्रीय नेतृत्व की आकांक्षाओं के अनुरूप पार्टी प्रत्याशियों का प्रदर्शन रहे। विधायक सुरेन्द्र कुमार आज यहां दिल्ली रोड स्थित एक वैंकेट हॉल के सभागार में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संबाधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां एवं कार्यक्रम जनहितैशी हैं इसीलिए दिल्ली में लम्बे समय तक आम आदमी पार्टी की सरकार रही थी तथा वर्तमान समय में पंजाब के अंदर भी आम आदमी पार्टी जनहित के काम लगातार कर रही है। बैठक को आम आदमी पार्टी पश्चिम प्रांत के महासचिव मनीष सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह आम आदमी पार्टी को जिला, नगर के साथ-साथ ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करने का काम करें। मेरठ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, सहारनपुर जिलाध्यक्ष संजय जैन, रामपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मेैनपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी.के.शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव आदित्य गर्ग एवं राजेश तायल ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *