सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन से भरे तीन ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। साथ ही पांच आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की टीम सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन के निर्देश पर उपनिरीक्षक रविकुमार व संग्रह अमीन यशवंत सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम के लिए सघन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पठेड़ चैक पोस्ट पर अवैध खनन से भरे तीन ओवरलोड ट्रकों को चैकिंग के लिए रोका। ट्रकों के चालकों द्वारा कोई वैध कागजात न दिखाने पर पुलिस ने इन ट्रकों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कर लिया। ट्रकों के पकड़े जाने पर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर वाहन पकड़वाने का आरोप लगा रहे थे तथा आमादा फसाद हो गए। इस पर पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को शाति भंग की धाराओं में170/126/135 बीएनएस के तहत गिरतार कर लिया। दबोचे गए आरोपियों में शमशाद पुत्र जिंदा निवासी ग्राम सुचेला देवा थाना चिलकाना, समून पुत्र इनाम व आजम पुत्र नाजिम निवासीगण ग्राम दभेड़ा कला थाना चिलकाना, जुबैर पुत्र नाजिम व आमित पुत्र तैय्यब निवासीग्रण ग्राम चको थाना बेहट को शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
अवैध खनन के तीन ट्रक सीज़, विवाद करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार