सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, बढ़ाया आत्मविश्वास

Students displayed their talent in the cultural programme and boosted their confidence.

सहारनपुर। छात्रों के तनाव को कम करने एवं उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और परीक्षा के डर को दूर करने के उद्देश्य से मुकुल एकेडमी इंग्लिश मीडियम व सोफिया पब्लिक हाई स्कूल के तत्वावधान में आज एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने कव्वाली के माध्यम से अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों के बीच होने वाली समस्याओं और उनके समाधान को बेहद रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी रवि बख्शी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा के समय सकारात्मक माहौल बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मसम्मान और अच्छे व्यवहार को जीवन की नींव बताते हुए परीक्षा के समय टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर नियमित अभ्यास और रिवीजन करने की सलाह दी। साथ ही समय पर नींद लेने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *