लाखो की स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested with smack worth lakhs

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 212 ग्राम अवैध स्मैक व 700 रूपए की नगदी बरामद कर ली। बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 45 लाख रूपए बताई जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के थाना नागल पुलिस ने थाना प्रभारी राजकुमार चौहान व उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में रात्रि गश्त के दौरान मुजफरनगर-सहारनपुर हाइवे से एक शातिर नशा तस्कर सुशील कुमार पुत्र जगपाल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उत्तराखंड गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 45 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल कर नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/12/29 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *