सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद कन्या के विवाह में की मदद

Senior Citizen Welfare Society sets an example of humanity, helps in the marriage of a needy girl

सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी (रजि0) द्वारा अपने सेवा निधि अभियान के अर्न्तगत् आज संस्था कार्यालय पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दिल्ली रोड निवासी एक जरूरतमंद कन्या के विवाह के अवसर पर 11000 रूपये की धनराशि का चौक तथा वाशिंग मशीन, कूलर, मिक्सी, प्रेस व बर्तन, कपडे व अन्य सामान कन्या की माताजी को भेंट किया तथा कन्या के नव दाम्पत्य जीवन के लिये आर्शीवाद दिया।
संस्था के संस्थापक केएल अरोड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा सेवा निधि अभियान के अर्न्तगत् कुछ समय पूर्व एक बीज रोपा गया गया था कि वरिष्ठ नागरिक अपने सुख-दुख के मौको पर कुछ सहयोग स्वरूप धनराशि इस फंड में एकत्र करेंगे तथा समय पडने पर जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों व अन्य जनता को मेडिकल से सम्बन्धित सहायता तथा समाजिक सहायता उपलब्ध करायेंगे। इसी क्रम में आज एक बिटिया की शादी में आर्शीवाद स्वरूप सहयोग संस्था द्वारा प्रदान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में दान करना चाहिए। सुख के समय दान करने से सुख बढ़तें हैं तथा दुख के समय किये गये दान से दुख कम होते हैं, उन्होने सभी सदस्यों से संस्था की सेवानिधि में योगदान प्रदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर संरक्षक कैप्टन टी0एस0 के द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि संस्था द्वारा सेवा निधि अभियान के अर्न्तगत् जरूरतमंदो की सहायता हेतू जो मुहिम चलाई जा रही है, उसके लिये सदस्यों द्वारा जो सहयोग प्रदान कर खुशिया बांटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने सहयोगिया का आभार प्रकट करते हुए सभी से सेवा निधि में ओर अधिक योगदान प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, संरक्षक आर0के0 जैन, संरक्षक डा. एस0के0 अग्रवाल, अमरजीत कौर, सुदेश रानी, अरूण सूरी, नीरू सिंह, सुषमा रामपाल, सरबजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *