सेक्रेड हार्ट चर्च में धूमधाम से मनाया गया विश्व महिला दिवस

Sacred Heart Church celebrates World Women's Day with great enthusiasm

सहारनपुर। महानगर के प्रमुख चर्च सेक्रेड हार्ट चर्च में ईसाई समाज की महिलाओं ने विश्व महिला दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष प्रार्थना सभा में विश्व शांति की अपील की। इस मौके पर फादर जॉन चिमन ने आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में महिलाओं को विश्व महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विश्व में जो युद्ध चल रहे हैं, वे तुरंत बंद होने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में जाकर विश्व शांति की प्रार्थना करें ताकि विश्व में शांति बनी रहे। महिला संघ की सदस्य जीनत ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की एक महिला, जो कि अध्यापिका है, वह लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार पूरी रीति-रिवाज से करती हैं जिन्हें देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था, बधाई की पात्र हैं। फादर संत टियागो ने भी महिलाओं को बधाई देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस मौके पर प्रमिला मसीह, लुईजा, अनु विक्टर, मधु, कैथरीन, सरोज मसीह, एंजेला विक्टर, एवलिन मेसी, काफी महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *