कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा

Police Sub-Inspector recruitment exam held amid tight security

सहारनपुर। जनपद में शनिवार सुबह 10 बजे से पुलिस उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता के बीच सम्पन्न हो गई। सहारनपुर के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही इस परीक्षा में लगभग 40 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
यह भर्ती परीक्षा दो दिनों तक संचालित की जाएगी, जिसमें प्रतिदिन दो-दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। प्रशासनिक योजना के अनुसार, प्रत्येक पाली में करीब 10 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। शनिवार सुबह पहली पाली के लिए सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कई अभ्यर्थियों के साथ दूर-दराज से आए उनके अभिभावक भी केंद्रों पर नजर आए।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मी और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पुरुष कर्मियों की तैनाती रही। बिना पहचान पत्र और गहन जांच के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *